Breaking News

हिजबुल्लाह ने अब तक पांच बार सीजफायर का उल्लंघन किया: इजरायली विदेश मंत्रालय     |   वेस्ट एशिया संघर्ष से सप्लाई चेन का बाधित होना इकोनॉमी के लिए चुनौती: RBI     |   ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग, हमारी जीत का संकेत’, बोलीं CM ममता     |   शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 89.93 फीसदी, तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत वोटिंग     |   WB चुनाव: दुबराजपुर सीट के बूथ नंबर 65 पर मतदाताओं ने CRPF जवानों पर पत्थरबाजी की     |  

उत्तराखंड में शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलियाई फिल्म निर्माताओं ने दिखाई रुचि

गोवा में आयोजित 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अंतर्गत फिल्म बाजार 2023 में उत्तराखंड पैवेलियन में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय फिल्म निमार्ताओं ने राज्य में फिल्म शूटिंग एवं निवेश के प्रति रुचि प्रदर्शित की। अब उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी डा नितिन उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार राज्य में फिल्म शूटिंग एवं फिल्म उद्योग में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य में आगामी दिसंबर में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

उत्तराखंड सरकार द्वारा निवेश के दृष्टिकोण से नई फिल्म नीति भी प्रस्तावित की गई है। गोवा में आयोजित फिल्म बाजार 2023 में उत्तराखंड पवेलियन में फिल्म शूटिंग एवं निवेश संबंधी जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी उपाध्याय के अनुसार पेरिस से आई अभिनेत्री एवं निर्देशक मैरियन बोरगा ने उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना की।