Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

मसूरी में हरियाणा की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी, जलेबी बांटकर मनाया जश्न

उत्तराखंड: हरियाणा में बीजेपी की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पहाड़ों की रानी मसूरी में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मसूरी के पिक्चर पैलैस चौक पर एकत्रित हुए और जीत की जलेबी का जमकर आनंद लिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जलेबी खिलाकर खुशियां मनाई और जमकर आतिशबाजी की। 

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल और व्यापार मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करते हुए हरियाणा में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई है। तीसरी बार हरियाणा में लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में केंद्र सरकार के सहयोग से विकास हुआ है और हरियाणा को विकसित हरियाणा बनाए जाने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में जहां भारतीय जनता पार्टी की हार को दिखाया जा रहा था परंतु भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को विश्वास था कि हरियाणा की जनता भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करती है और उनको जीत हर हाल में हासिल होगी उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में भी भारतीय जनता पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया गया है उन्होंने कहा कि बेशक भारतीय जनता पार्टी को जम्मू कश्मीर में कामयाबी नहीं मिली है परंतु आने वाले समय पर जम्मू कश्मीर में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। बता दे कि हरियाणा में 52 साल बाद किसी पार्टी ने हैट-ट्रिक लगाई है।