Breaking News

लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |   भारत आ रहा LPG जहाज 'जग विक्रम' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित निकला     |   अब सरकारी डॉक्टर नहीं करे सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, बिहार सरकार का बड़ा फैसला     |   इस्लामाबाद में शुरू हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत     |  

एम्स ऋषिकेश आज से हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सेवा शुरू करेगा

उत्तराखंड में इमरजेंसी मेडिकल सर्विस में सुधार की दिशा में अहम कदम उठाते हुए सरकार की तरफ से एम्स ऋषिकेश में हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सर्विस शुरू होने जा रही है। इस एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को करेंगे।

इस पहल के तहत दूरदराज के इलाकों से घायल मरीजों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया जाएगा, ताकि उन्हें समय पर इलाज मिल सके।

राज्य सरकार ने पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए एम्स ऋषिकेश और विमानन अधिकारियों के साथ साझेदारी की है। अकसर इन इलाकों में सड़क खराब होने की वजह से लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सर्विस में क्रिटिकल मरीज के इलाज के लिए ट्रेंड मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेगा।