Breaking News

बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |   BJP ने अपने सांसदों के लिए 'थ्री-लाइन व्हिप' जारी किया, 16-18 अप्रैल तक सदन में उपस्थित रहने का निर्देश     |   नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर PM मोदी को लिखा पत्र     |   PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा     |  

9वें दून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हुआ समापन

9वें दून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का रविवार को समापन हुआ. इन तीन दिनों के आयोजन में बॉलीवुड समेत उत्तराखंड के एक्टर, निर्देशक और प्रोड्यूसर इसका हिस्सा बने. इसके साथ उत्तराखंड टैलेंट हंट का आयोजन भी इस दौरान किया गया. जिसमें उत्तराखंड की प्रतिभा को एक स्टेट लेवल मंच दिया गया. तीन दिनों तक चलने वाले इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 60 से अधिक फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई.

इसके अलावा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कुछ अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का भी प्रदर्शन किया गया. जिसमें आयरलैंड, मोरक्को, पर्शियन और फिलिपींस की फिल्में शामिल थी, कई फिल्मों के डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजनों से उत्तराखंड की सांस्कृतिक समिति यहां के लोकल कलाकार भी आगे बढ़ रहे है ।