Breaking News

पीएम मोदी ने कतर के शेख से बात की, दोहा हमले पर जताई चिंता     |   Gen-Z आंदोलन के पीछे बड़ा षडयंत्र- अपदस्थ पीएम केपी ओली     |   एशिया कपः भारत ने टॉस जीतकर यूएई के खिलाफ गेंदबाजी का लिया फैसला     |   नेपाल: हिंसा में अब तक 30 लोगों की मौत, 1,033 घायल     |   कांकेर: मुठभेड़ में आठ लाख का इनामी नक्सली मासा मारा गया     |  

प्रयागराज में गंगा-यमुना खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ में डूबे हजारों घर, लाखों परिवार प्रभावित

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पूरे जिले में बाढ़ जैसे हालात हैं। नदियों का स्तर बढ़ने से प्रयागराज के कई हिस्सों में पानी भर गया है। हजारों घर डूब गए हैं, जिसका असर लाखों परिवारों पर पड़ा है। लोगों का कहना है कि पानी अब भी तेजी से बढ़ रहा है। इससे उनकी चिंता बढ़ गई है।

प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने दोनों नदियों के किनारे रहने वालों को हिदायत दी है कि वे घर खाली करके सुरक्षित जगहों पर जाएं और सभी सुरक्षा उपायों का पालन करें।

निवासी ने बताया, "जिस हिसाब से बढ़ रहा है, मैं अभी आया, मात्र 20 मिनट पहले। तो 85 साढे 85 प्वॉइंट दिख रहा था, लेकिन 20 मिनट में ही ये छिछला हो गया है। तो बहुत तेजी से बढ़ रहा है। भयानक स्थिति आ सकती है। भगवान से प्रे करेंगे कि रूक जाए। इस तरह से शहरीकरण होते हुए गांव के लोग शहर की तरफ आ रहे हैं। तो वो बहुत चिंताजनक स्थिति है। कचहरी भागों में बहुत तेजी से आएगा।"