Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

शाहजहांपुर में तोड़ी गई शहीदों की प्रतिमाओं पर सीएम योगी सख्त, नई मूर्तियां 24 घंटे में की स्थापित

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बुलडोजर से तोड़ी गई शहीदों की प्रतिमाओं के स्थान पर नई मूर्तियों को 24 घंटे में स्थापित कर दिया गया है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। सड़क सौंदर्यीकरण के काम के लिए रविवार को इन शहीदों की मूर्तियों को हटा दिया गया था, जिसकी वजह से शहर के लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया था।

मुख्यमंत्री ने मूर्तियों को तोड़े जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनकी जगह पर नई मूर्तियां लगाने के निर्देश दिए थे। नगर आयुक्त डॉक्टर बिपिन कुमार मिश्रा ने को बताया कि टाउन हॉल तिराहे पर शहीद रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खान और पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की नई प्रतिमाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 24 घंटे के अंदर स्थापित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इन प्रतिमाओं पर शेड बनने के अलावा उनका सौंदर्यीकरण भी एक हफ्ते में पूरा कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने दोषी कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और दो नगर निगम अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

गुरुवार को, एक विरोध प्रदर्शन में, समाज सेवक सलमान नबी ने खन्नौत नदी के पास एक अनोखा प्रदर्शन करके इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने एक कब्र खोदी, उसमें लेट गए और पास में एक तिरंगा रख दिया और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।

नबी ने कहा कि शहीदों का अपमान करने वालों को जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जहां एक समय ब्रिटिश शासकों ने क्रांतिकारियों पर जुल्म ढाए थे, हीं अब आजाद भारत में भी शहीदों का अपमान हो रहा है।