Breaking News

दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर     |   असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान     |   'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील     |   'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस     |   पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू     |  

नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले पर बवाल, गृह जिला नालंदा में कार्यकर्ताओं में आक्रोश

नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में जेडीयू कार्यकर्ता इस बात से नाराज हैं कि वे मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा में जा रहे हैं। पटना में भी नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की घोषणा के बाद विरोध प्रदर्शन हुए, लेकिन नालंदा में लोगों ने जबरदस्त आक्रोश जाहिर किया।
जेडीयू कार्यकर्ता वीरमणि सिंह ने कहा, “यह सरासर गलत है। उनका कार्यकाल 2025 से 2030 तक था और उन्हें तब तक पद पर बने रहना चाहिए था। ऐसा लगता है कि बीजेपी पिछड़े समुदायों के नेताओं को हटाना चाहती है। गांवों के लोग बहुत नाराज हैं और अब कोई भी बीजेपी को वोट नहीं देगा। कई लोग आरजेडी को अपना समर्थन दे सकते हैं।”

एक अन्य जेडीयू कार्यकर्ता शुभम कुमार ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार के नाम पर वोट दिया था और उस जनादेश का सम्मान किया जाना चाहिए था। शुभम ने कहा, “उन्होंने बिहार में बहुत विकास कार्य किए हैं। अब जो किया जा रहा है वह बहुत गलत और सूबे के लिए हानिकारक है। नीतीश कुमार से बेहतर मुख्यमंत्री कोई नहीं हुआ है। उन्हें राज्यसभा नहीं जाना चाहिए, वे यहां रहकर खुश हैं।”

पड़ोसी राज्य झारखंड में जेडीयू विधायक और नीतीश कुमार के लंबे समय से सहयोगी रहे सरयू राय ने भी कहा कि यह निर्णय आश्चर्यजनक और समझ से परे है। राय ने कहा कि हालांकि बिहार में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन सत्ता में है, लेकिन नीतीश कुमार को अचानक राज्यसभा भेजने का यह कदम असामान्य लगता है और इसके पीछे की परिस्थितियों पर सवाल खड़े करता है।