Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

Delhi: अब भीड़ में भी होगी अपराधियों की पहचान, शाहदरा में तैनात की गई ‘डीपी दृष्टि’ गाड़ी

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी और अपराध रोकथाम को मजबूत करने के उद्देश्य से, दिल्ली पुलिस ने सोमवार को शाहदरा में ‘डीपी-दृष्टि’ नामक उच्च तकनीक से लैस ‘फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम’ (एफआरएस) वाहन सोमवार को सड़क पर उतारा।

दिल्ली पुलिस की ‘डायनेमिक रियल-टाइम आइडेंटिफिकेशन एंड सर्विलांस फॉर ह्यूमन ट्रैकिंग इनिशिएटिव’ (डीपी-दृष्टि) नामक वाहन को गांधी नगर बाजार क्षेत्र में शाहदरा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रशांत गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पुलिस के अनुसार, मोबाइल यूनिट अत्याधुनिक कैमरों से लैस है, जिसमें चेहरे की पहचान करने वाली प्रणाली एकीकृत है, जो भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चेहरों को स्कैन करने और आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्तियों के डेटाबेस के साथ वास्तविक समय में उनका मिलान करने में सक्षम है।

डीसीपी ने कहा कि जब वाहन व्यस्त बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर गश्त करेगा, तो प्रणाली प्रति मिनट कई चेहरों को स्कैन करेगी और स्वचालित रूप से उनकी तुलना पुलिस रिकॉर्ड से करेगी है। उन्होंने कहा कि किसी चेहरा का पुलिस रिकॉर्ड से मिलान होने पर, प्रणाली तुरंत वाहन में तैनात पुलिस टीम को अलर्ट करेगी, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव हो पाएगी।

पुलिस ने कहा कि यह प्रणाली विशेष रूप से गांधी नगर, कृष्णा नगर, शाहदरा और मंडोली रोड जैसे घनी आबादी वाले और व्यावसायिक रूप से सक्रिय क्षेत्रों के लिए डिज़ाइन की गई है, जहां ज्यादा भीड़ होने के चलते अपराधी अक्सर बच निकलते हैं।

यह वाहन उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें खींचते हैं, जिनका उपयोग जांच, कानूनी दस्तावेज़ीकरण और फॉरेंसिक पहचान के लिए किया जा सकता है। अधिकारी ने बताया कि इसे अपराध जोखिम क्षेत्रों में तैनात किया जा सकता है और आवश्यकताओं के आधार पर विभिन्न स्थानों पर स्थानांतरित किया जा सकता है।