Breaking News

मुंबई के शिवाजी पार्क में थोड़ी देर में आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा     |   'इजरायल से सीधे बातचीत कर सीजफायर समझौता करना चाहते', बोले लेबनान के विदेश मंत्री     |   UP: PM मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार सुरक्षा, सुशासन-सेवा का मॉडल- CM योगी     |   डीके शिवकुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात की     |   WB चुनाव: ‘जहरीली नजरों से बंगाल को देखोगे तो आंखें नोंच लेंगे’, बोलीं सीएम ममता     |  

महिला अधिवक्ता हत्याकांड: चार आरोपी गिरफ्तार

 

कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड में पति की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली में गिरफ्तारी के बाद चारों से पूछताछ की गई, जिसके बाद न्यायालय में पेश किया गया। 

महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड में पुलिस ने मुस्तफा कामिल, असद मुस्तफा, हैदर मुस्तफा और सलमान मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद चारों आरोपियों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। पुलिस ने कोतवाली में पूछताछ के बाद चारों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।