Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

विजिलेंस ने मर्सिडीज में घूमने वाला लक्सर ब्लॉक का VDO पकड़ा

आय से अधिक संपत्तियां अर्जित करने के मामले में विजिलेंस ने हरिद्वार के लक्सर ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ चार साल पहले मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में उसकी संपत्ति ज्ञात स्रोत से अर्जित धन से करीब 314 फीसदी अधिक है। इसमें लग्जरी गाड़ियों से लेकर गाजियाबाद में अलीशान दो मंजिला मकान तक शामिल है। आरोपी को अब शनिवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत रामपाल सिंह की तन्ख्वाह करीब एक लाख रुपये है। वह मर्सिडीज से चलता है और हरिद्वार से लेकर गाजियाबाद तक उसकी संपत्तियां हैं। अब यह ग्राम विकास अधिकारी विजिलेंस की हवालात में बंद है। विजिलेंस ने चार सालों तक जब जांच की तो टीम भी भौचक्की रह गई। एसएसपी विजिलेंस धीरेंद्र कुमार गुंज्याल ने बताया कि आरोपी रामपाल के खिलाफ वर्ष 2020 में देहरादून सेक्टर में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसकी एक जनवरी 2007 से लेकर 31 दिसंबर 2018 तक की आय और खर्च का हिसाब किया गया।