विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) गुरुवार को उत्तराखंड में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच करेगा जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।
उत्तरकाशी जिले के गंगनानी के पास हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पांच लोग मारे गए और दो अन्य घायल हुए।अधिकारियों ने कहा कि एएआईबी दुर्घटना की जांच करेगा। उत्तरकाशी पुलिस की जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अधिकारियों में से एक ने बताया कि पायलट सहित सात लोग निजी कंपनी ‘एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ के हेलीकॉप्टर पर सवार थे।
उत्तराखंड: हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच करेगा AAIB
You may also like
बिहार का औद्योगिक विकास निरंतर बढ़ रहा आगे, 5 वर्षों के अंदर होगा 50 लाख करोड़ का निवेश.
हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश, मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट.
Paresh Rawal ने बेटे Aditya Rawal से सीखी ईमानदारी की सीख, बोले-सीखने की कोई उम्र नहीं.
बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन, फैशन डिजाइनर रियाज गंजी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी.