Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

आज पर्वतीय इलाकों में बदलेगा मौसम

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली बारिश से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, अक्तूबर में अभी तक दिन के अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य है, लेकिन पर्वतीय इलाकों में आज बारिश के आसार हैं।