Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

बरेली से आ रहे दंपती समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलभट्टा पुलिस ने दंपती सहित तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से एक किलो 58 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के अनुसार, पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब तीन करोड़ है। इनमे एक आरोपी शानू निवासी फतेहगंज पश्चिमी बरेली, काशीपुर निवासी दंपती खुर्शीद और आसमा को स्मैक सप्लाई करता था।