Breaking News

मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा है नीतीश कुमार का सामान     |   'बंगाल में इस बार खेला होगा, भय मुक्त सरकार से दिलाएंगे छुटकारा', बर्धमान की रैली में बोले PM मोदी     |   ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता 2 दिन से ज्यादा समय तक चल सकती है     |   कोलकाता: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व टीएमसी मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय के घर पर ED का छापा     |   कर्नाटक में कैबिनेट बर्थ को लेकर खींचतान, कांग्रेस के 35 विधायक रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे     |  

Odisha: जाजपुर में चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

Odisha: ओडिशा के जाजपुर जिले के जाखपुरा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजकर 51 मिनट पर हुई इस घटना में किसी के घायल होने या किसी की मृत्यु होने की कोई सूचना नहीं है।

रेलवे अधिकारी ने बताया कि चेन्नई से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली ट्रेन का एक वातानुकूलित (एसी) और दो सामान्य श्रेणी के डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि स्थिति का जायजा लेने और रेल मार्ग को बहाल करने के लिए भद्रक से तुरंत एक राहत एवं बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि प्रभावित यात्रियों के लिए उचित व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेन के डिब्बों के पटरी से उतरने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।