Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

पंजाब में बाढ़ के बाद बीमारी का खतरा, गैर सरकारी संगठनों ने प्रभावित गांवों में लगाए मेडिकल कैंप

Punjab Floods: पंजाब के मोगा और फिरोजपुर जिले में बाढ़ का पानी कम हो गया है, लेकिन अपने पीछे तबाही के निशान छोड़ गया है। किसानों की हजारों एकड़ जमीन बर्बाद हो गई है, खेतों और बाकी जगहों पर जमा पानी बीमारी का खतरा पैदा कर रहा है।

ऐसे में अलग-अलग संगठन बाढ़ प्रभावित गांवों में मदद के लिए आगे आए हैं। वो मेडिकल कैंप के जरिए जरूरतमंदों तक दवाइयां पहुंचा रहे हैं। इनमें समाज सेवा सोसाइटी भी शामिल है। जो पिछले 25 साल से प्राकृतिक आपदा के दौरान लोगों की मदद कर रही है। बाढ़ से प्रभावित गांवों के लोग राहत कार्यों की सराहना कर रहे हैं। उनका कहना है कि तमाम संगठनों की मदद की वजह से उन्हें अपना जीवन फिर से पटरी पर लाना आसान होगा।

आधिकारिक आंकड़ों की बात करें तो, पंजाब में लगभग दो लाख हेक्टेयर कृषि भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई है। इसके साथ ही अब तक 56 लोगों की जान जा चुकी है। पूरे पंजाब में 82 राहत शिविर चल रहे हैं। जहां करीब चार हजार लोग रह रहे हैं।