Breaking News

इजराइली एयर फोर्स के हमले से दक्षिणी लेबनान के अल-शहाबिया शहर में भारी तबाही     |   ‘राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई’, PM मोदी का X पोस्ट     |   बंगाल चुनाव: ‘सभी एजेंसियां बिकी हुई हैं, बीजेपी पर भरोसा मत कीजिए- ममता बनर्जी     |   बंगाल चुनाव: ‘गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की मदद दी जाएगी’, बोले अमित शाह     |   बंगाल चुनाव: ‘महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण’, कोलकाता में बोले अमित शाह     |  

16 दिसंबर से शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू करेंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

चारधामों के गद्दी स्थलों पर शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए ज्योति पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में 16 दिसंबर से शीतकालीन पूजा स्थल तीर्थयात्रा शुरू होगी। सात दिवसीय इस यात्रा का समापन 22 दिसंबर को शंकराचार्य आश्रम हरिद्वार में होगा।

 

 

शुक्रवार को ज्योतिर्मठ यात्रा सेवालय की ओर से यात्रा की तैयारी को लेकर वर्चुअल बैठक की गई। ज्योतिर्मठ प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुंदानंद ने बताया कि शीतकालीन यात्रा के लिए 30 नवंबर से पंजीकरण प्रारंभ किया जाएगा जो 10 दिसंबर तक चलेगा। विभिन्न राज्यों से आने वाले तीर्थयात्री इस दौरान अपना पंजीकरण ज्योतिर्मठ सेवालय में कर सकते हैं।