Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

जबलपुर में फिजियोथेरेपी छात्र ने चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Madhya Pradesh: जबलपुर में बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बीपीटी) की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने एक बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 29 वर्षीय भानु मोहरे के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दतिया जिले का रहने वाला था। वह जबलपुर के धनवंतरी नगर इलाके में एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर किराए से रह रहा था।

एसपी एम.डी. नागोटिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और उसका कमरा बंद मिला है। परिजनों के आने के बाद कमरे की तलाशी ली जाएगी। साथ ही छात्र के मोबाइल फोन रिकॉर्ड की जांच की जाएगी और परिजनों व परिचितों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा।

पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।