Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

MP: पर्यटन स्थल भेड़ाघाट का कुछ हिस्सा 15 अक्टूबर तक बंद, सैलानियों के आने-जाने पर लगी रोक

मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट के कुछ हिस्से को अधिकारियों ने सैलानियों के लिए बंद कर दिया है। दुनियाभर में संगमरमर की चट्टानों और खूबसूरत झरनों के लिए मशहूर ये इलाका मानसून की वजह से 15 जून से 15 अक्टूबर तक बंद रहेगा। इस दौरान देश-विदेश से आने वाले सैलानी यहां की खूबसूरती का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। बारिश को देखते हुए प्रशासन ने रोपवे और बोटिंग को बंद कर दिया है। 

कुछ सैलानियों ने प्रशासन के फैसले का स्वागत किया है। अपनी सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों से वो खुश हैं। दरअसल, मानसून के मौसम में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने 'रोको-टोको' अभियान शुरू किया है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की तरफ से तैनात सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए गए है कि वो सैलानियों को संवेदनशील इलाकों में जाने की इजाजत न दें। 

मानसून के वक्त जबलपुर का भेड़ाघाट पर्यटकों से गुलजार रहता है। बारिश के मौसम में इसकी सुंदरता देखने के लिए देश और दुनिया से काफी सैलानी आते हैं।