Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

Himachal: शुक्रवार को बर्फबारी की संभावना, चार जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी

Himachal: मौसम विभाग ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने बताया कि चंबा और लाहौल एवं स्पीति जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश होने की प्रबल संभावना है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के कुछ इलाकों में घने कोहरे की आशंका जताई गई है। राज्य में आठ फरवरी तक मौसम साफ रहेगा, और नौ फरवरी से बर्फबारी और बारिश का एक और दौर शुरू होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने नौ फरवरी को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश तथा 10 और 11 फरवरी को मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग ने बताया कि 10 और 11 फरवरी को राज्य के मैदानी और निचले पहाड़ी इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है। गुरुवार को राज्य में मौसम अधिकतर शुष्क रहा।उन्होंने बताया कि बिलासपुर, सुंदरनगर और मंडी में सुबह घना कोहरा देखा गया।

लाहौल और स्पीति जिले के कुकुमसेरी गांव में तापमान -14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम है। वहीं ऊना में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।