Breaking News

अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |   इजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना     |   केरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट     |   स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी     |  

MP News: जबलपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पुलिस ने हालात पर पाया काबू

MP News: मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार शाम को दो गुटों के बीच कथित झड़प के बाद तनाव फैल गया। चश्मदीदों के मुताबिक, मंदिर में आरती कर रहे लोगों पर एक समूह ने पत्थर फेंके, जिसके बाद झड़प शुरू हुई।

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कहा, "सिहोरा के आजाद चौक इलाके में पत्थरबाजी की घटना हुई, जिसके बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया और स्थिति को काबू में कर लिया गया। अब तक हमने करीब 15 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की आगे की जांच चल रही है।"

जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।