Breaking News

पीएम मोदी ने कतर के शेख से बात की, दोहा हमले पर जताई चिंता     |   Gen-Z आंदोलन के पीछे बड़ा षडयंत्र- अपदस्थ पीएम केपी ओली     |   एशिया कपः भारत ने टॉस जीतकर यूएई के खिलाफ गेंदबाजी का लिया फैसला     |   नेपाल: हिंसा में अब तक 30 लोगों की मौत, 1,033 घायल     |   कांकेर: मुठभेड़ में आठ लाख का इनामी नक्सली मासा मारा गया     |  

बंगाल: गंगासागर जा रहे थे... रास्ता पूछने पर भीड़ ने संतों को बेरहमी से पीटा, 12 गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से गंगासागर जा रहे दो साधुओं को कथित तौर पर निर्वस्त्र (नंगा) कर पीटने की तस्वीरें सामने आई हैं। घटना 11 जनवरी की है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित दोनों संत उत्तर प्रदेश के हैं। वे गंगासागर जा रहे थे। 

उन्होंने रास्ते में दो लड़कियों से रास्ता पूछा। भाषा पूरी तरह से समझ न आने की वजह से लड़कियों ने उन्हें गलत समझा। उन्हें संतों के इरादे भी खराब लगे। लड़कियों के शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हो गए और संतों की पिटाई कर दी।

पुरुलिया के एसपी अविजीत बनर्जी ने बताया कि "तीन लड़कियां एक स्थानीय काली मंदिर में जा रही थीं। एक कार रुकी और लड़कियों से (दिशा के बारे में) पूछा। यह गलतफहमी भाषा की बाधा के कारण हुई। लड़कियों को लगा कि वे उनका पीछा कर रहे हैं। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। वे साधुओं और कार को दुर्गा मंदिर के पास ले गए जहां उन्होंने कार में तोड़फोड़ की और साधुओं के साथ मारपीट की।"