Breaking News

अब सरकारी डॉक्टर नहीं करे सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, बिहार सरकार का बड़ा फैसला     |   इस्लामाबाद में शुरू हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत     |   ईरान-US में बातचीत आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है: राष्ट्रपति ट्रंप     |   लेबनान में सीजफायर समझौते का हिस्सा, PAK ने भी इसकी पुष्टि की थी: ईरान     |   ईरान की शर्तों पर अमेरिका राजी नहीं: व्हाइट हाउस     |  

रोडवेज कर्मचारियों को सौगात, मिला दिवाली का बोनस

परिवहन निगम ने रोडवेज के स्थायी कर्मचारियों के लिए दिवाली पर 6908 रुपये बोनस का आदेश जारी कर दिया है। वहीं, विशेष श्रेणी, संविदा चालक परिचालकों को 1184 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

 

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, परिवहन निगम में कार्यरत 4800 ग्रेड-पे तक के स्थायी कर्मचारियों को दिवाली तदर्थ बोनस के तौर पर 6908 रुपये की राशि मिलेगी। सभी कर्मचारियों को इस बोनस का भुगतान संबंधित डिपो की दैनिक आय से किया जाएगा। वहीं, निगम के विशेष श्रेणी, संविदा चालक परिचालक व तकनीकी कर्मचारियों को 2023-24 की उत्पादकता के आधार पर 1184 रुपये का विशेष दिवाली प्रोत्साहन दिया जाएगा।