भारी बारिश और भूस्खलन के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बिशनपुर, नेताला और सैंज के पास अवरुद्ध हो गया है और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरकोट में अवरुद्ध है। सड़क साफ करने का काम जारी है। उत्तराखंड पुलिस ने लोगों ने धैर्य रखने और जल्दबाजी न करने की अपील की है। कहा कि कोई जोखिम न लें और सुरक्षित रहें।
भारी बारिश के चलते प्रदेश में कई जगह पर जलभराव से बुरी स्थिति हो गई है। जौलीग्रांट भानियावाला- ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर स्थित भानियावाला मुख्य बाजार में थानो वन रेंज के बरसाती नाले का पानी घुसने से बाढ़ जैसे हालात हो गए। जिस कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उत्तराखंड में बारिश-भूस्खलन: गंगोत्री हाईवे बंद, बरसाती नाले उफान पर
You may also like
BRICS Summit 2026: सितंबर में भारत आएंगे पुतिन, वैश्विक चुनौतियों पर होगा मंथन.
संसद का विशेष सत्र आज से शुरू, महिला आरक्षण बिल पर होगी चर्चा, लोकसभा में आज पेश होंगे 3 बड़े बिल.
राजनाथ सिंह ने टीएमसी पर बोला हमला, बोले- क्या कानून और संविधान ममता की इच्छाओं पर चलने चाहिए?.
संत संसद 2026: एक हाथ में माला, दूसरे में भाला, साध्वी सरस्वती दीदी का संत संसद में संदेश.