Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

भोपाल में 90 डिग्री पर बना नया रेलवे ओवरब्रिज, उद्घाटन से पहले ही डिजाइन की भारी आलोचना

Madhya Pradesh: कल्पना कीजिए कि आप आराम से ओवरब्रिज पर गाड़ी चला रहे हैं। अचानक 90 डिग्री का तीखा मोड़ आता है और आपको गाड़ी धीमी करनी पड़ती है। बात सुनने में अजीब है, लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सच है।

यहां ऐशबाग स्टेडियम के पास नया बना रेलवे ओवरब्रिज कुछ ऐसा ही है। पुल की तीखी आलोचना हो रही है। ओवरब्रिज पर गाड़ियों के ड्राइवर भारी जोखिम महसूस कर रहे हैं। अभी ओवरब्रिज का औपचारिक उद्घाटन नहीं हुआ है। उससे पहले ही उसकी इंजीनियरिंग डिजाइन पर सवाल उठने लगे हैं।

राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री ने बताया कि उन्हें इस बाबत शिकायतें मिली हैं। वे एनएचएआई इंजीनियरों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद ही कार्रवाई करने या न करने के बारे में फैसला किया जाएगा। आधा किलोमीटर से ज्यादा लंबे पुल को बनाने में करीब 18 करोड़ रुपये लगे हैं। पुराने और नए शहर को जोड़ने वाले पुल से रोजाना लाखों लोगों के आने-जाने की संभावना है।