Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

Kerala: सबरीमला में तीर्थयात्रा सत्र शुरू, अब तक 1.36 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Kerala: केरल में भगवान अयप्पा मंदिर को रविवार शाम 'मंडला-मकरविलक्कु' तीर्थयात्रा सत्र के लिए खोले जाने के बाद से 1.36 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन पूरे कर लिए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एस श्रीजीत ने सोमवार को बताया कि पहले दिन ही करीब 55,000 तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे।

सन्निधानम (मंदिर परिसर) में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन व्यवस्था पर मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस दौरान अलग-अलग जगहों पर कुल 18,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सन्निधानम, पंपा और निलक्कल में 3,500 पुलिस अधिकारी तैनात हैं।

पुलिस ने सुचारू और सुरक्षित तीर्थयात्रा पक्की करने के लिए व्यापक व्यवस्था की है और श्रद्धालुओं से निर्देशों का पालन करने और जिम्मेदारी से दर्शन करने का आग्रह किया गया है।