Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

Madhya Pradesh: जबलपुर के अस्पताल में चूहों का आतंक, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में जबलपुर के सेठ गोविंद दास विक्टोरिया जिला अस्पताल सवालों के घेरे में है। सोमवार सुबह ऑर्थोपेडिक्स वार्ड में कथित तौर पर चूहे घूम रहे थे। इस घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में आक्रोश है। एक मरीज के परिजन ने बताया कि सोमवार सुबह तीन बजे वार्ड में चूहे देखे गए। बताया गया कि चूहे वार्ड के बेड नंबर 17 पर चढ़ गए, जिस पर उस समय एक बच्चा सो रहा था।

बच्चे ने कहा कि उसने चूहे को बिस्तर पर बेरोक-टोक घूमते देखा। उसने इसकी सूचना पिता को दी। चूहों के आतंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके बाद से अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। प्रशासन ने सफाई में कहा है कि परिसर में चल रहे निर्माण कार्य की वजह से चूहे बढ़ गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने भरोसा दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए ज्यादा सावधानी बरती जाएगी। हाल में जबलपुर मेडिकल कॉलेज में कथित तौर पर मरीजों को चूहों के काटने की कई खबरें सामने आई हैं।