Breaking News

'ट्रिगर पर है हमारी उंगली', दुश्मन ने गलती की तो मिलेगा करारा जवाब     |   3 महीने के लिए 25% सस्ते हुए पार्किंग और लैंडिंग चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला     |   अमेरिका-ईरान जंग रुकते ही भारतीय रुपया मजबूत, डॉलर की कीमत गिरी     |   'हमने जीत ली जंग', ईरान से सीजफायर के बाद बोले ट्रंप     |   लेबनान के टायर में इजरायली हमला, एम्बुलेंस को बनाया निशाना     |  

पीएम रिपोर्ट कर रही बुजुर्ग संग बर्बरता की हद

अलकनंदा एन्क्लेव में बुजुर्ग की हत्या में दो युवक शामिल थे। जब पड़ोसी आवाज सुनकर गेट तक आए तो दोनों घर के पिछले हिस्से की दीवार फांदकर भाग निकल गए। सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों पैदल जाते दिख रहे हैं। पुलिस और एसओजी की छह टीमें हत्यारों की तलाश में जुटी हैं। उधर, पुलिस ने अक्सर आने-जाने वाले लोगों और घर के पिछले हिस्से में पुताई करने वालों से भी पूछताछ की है। हालांकि, अभी तक की पूछताछ में पुलिस को सुराग नहीं मिले हैं।
वहीं, हत्यारों ने बुजुर्ग को किस कितनी बेरहमी से मारा इसकी तस्दीक पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी कर रही है। बुजुर्ग अशोक कुमार गर्ग की छाती और पेट में 30 से ज्यादा बार चाकू या किसी धारदार हथियार से वार किए गए हैं। इसके अलावा उनके सिर को भी किसी भारी चीज से कुचला गया है। पेट पर एक घाव 12 इंच से भी लंबा है जो करीब तीन इंच से भी गहरा है। इसी से आंतें बाहर आई हैं।