Breaking News

ईरान ने अमेरिका के साथ डिप्लोमैटिक बातचीत बंद की     |   अगले 48 घंटे सावधान रहें: भारत सरकार का ईरान में रह रहे भारतीयों को संदेश     |   आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |  

पीएम मोदी कर सकते हैं देश की पहली एक हजार मेगावाट की PSP का उद्घाटन

टीएचडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने कहा, टिहरी बांध परियोजना की पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) देश की पहली परियोजना है, जिसका 75 फीसदी से अधिक कार्य पूरा हो गया है। एक हजार मेगावाट की इस परियोजना पर भारत सरकार का भी विशेष ध्यान है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री से कराने की तैयारी की जा रही है।

कहा, टिहरी में मेडिकल काॅलेज की कार्यवाही भी गतिमान है। वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी का कार्य शुरू कर दिया है। कहा, बांध के लिए विस्थापन की कार्यवाही पूरी हो गई है, लेकिन इसके अलावा जो समस्या आएगी, उसके समाधान के लिए समिति गठित की जाएगी।