Breaking News

भारतीय वायुसेना मई में HAL के साथ फाइटर जेट तेजस Mk1A को लेकर समीक्षा वार्ता करेगी     |   सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई ने पश्चिम बंगाल में हुई रिकॉर्डतोड़ वोटिंग पर खुशी जताई     |   1984 सिख दंगे: SC का सज्जन कुमार को बीमार पत्नी से मिलने के लिए जमानत से इनकार     |   पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है, बीजेपी की सरकार बनने के करीब: अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लगाएंगे’, बोले अमित शाह     |  

उत्तराखंड से पीएम मोदी की हुंकार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ गूंजी दौरे पर आये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा पिथौरागढ़ के पवित्र पार्वती कुंड में दर्शन और पूजन से अभिभूत हूं। यहां से आदि कैलाश के दर्शन से भी मन आह्लादित है। प्रकृति की गोद में बसी अध्यात्म और संस्कृति की इस स्थली से अपने परिवारजनों के सुखमय जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्वती कुंज में पूजा अर्चना करने के बाद वहां के स्थानीय लोगों से भी भेंट की। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और लोगों से बातचीत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने रं कल्याण संस्था के कलाकारों के साथ ढोल बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुंजी में तैनात आईटीबीपी के जवानों से भी मुलाकात की और उनसे संवाद किया। इस बीच प्रधानमंत्री की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे।