Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

Tamilnadu: मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान मिले सोने के 100 से ज्यादा पुराने सिक्के

Tamilnadu: तिरुवन्नामलाई में जाव्वदु पहाड़ियों के पास स्थित एक मंदिर में जीर्णोद्धार कार्य के दौरान 100 से ज्यादा पुराने सोने के सिक्के मिले हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पड़ोसी कोविलूर में शिवन मंदिर में मुख्य देवता के गर्भगृह के जीर्णोद्धार कार्य के दौरान तीन नवंबर को मिट्टी के एक घड़े से सोने के 103 प्राचीन सिक्के बरामद किए गए।

पोलूर पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया, "सोमवार को निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी के घड़े से लगभग 103 सोने के सिक्के मिले।" एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह मंदिर कई सदियों पुराना है और माना जाता है कि इसे चोल सम्राट राजराजा चोलन तृतीय के समय में बनाया गया था।

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग और हिंदू धार्मिक तथा धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया और उन्होंने सिक्कों को अपने अभिरक्षण में ले लिया। इस संबंध में पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। अधिकारी ने कहा, "सोने के सिक्कों के इतिहास का पता लगाया जाएगा।"