Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

अब घर बैठे मोबाइल से लीजिए इलाज से जुड़ी जरूरी सेवाएं, सीएम मान ने लॉन्च किया 'व्हाट्सएप चैटबॉट'

Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को आम आदमी क्लीनिक के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट सुविधा का उद्घाटन किया। इस पहल से पंजाब के लोग अब घर बैठे अपने मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के जरिए इलाज से जुड़ी जरूरी सेवाएं ले सकेंगे।

मुख्यमंत्री मान ने बताया कि पंजाब भर में 882 मोहल्ला क्लीनिक पहले ही खोले जा चुके हैं, जहां वर्तमान में 70,000 से ज्यादा मरीज इलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस चैटबॉट के जरिए मरीज न केवल अपने टेस्ट और दवाइयों की जानकारी ले सकेंगे बल्कि अपॉइंटमेंट बुक करने और डॉक्टरों से परामर्श लेने की सुविधा भी हासिल कर सकेंगे।