Breaking News

उत्तराखंड: विधि-विधान के साथ आज खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट     |   बंगाल विधानसभा चुनाव: पहले चरण में आज 152 सीटों पर मतदान जारी     |   ट्रंप के शासनकाल में अवैध प्रवेश की तुलना में लीगल इमीग्रेशन में आई गिरावट     |   भारत के साथ जल्द सबमरीन डील साइन कर सकता जर्मनी: रक्षा मंत्री     |   ट्रंप जब चाहेंगे, तब खत्म होगा ईरान संघर्ष: व्हाइट हाउस     |  

आसपास के इलाकों में फैल रही है नैनीताल के जंगल की आग

उत्तराखंड के नैनीताल के जंगलों में भड़की आग जिले के आस-पास के इलाकों में फैलने लगी। पहाड़ी राज्य का कुमाऊं क्षेत्र और काठगोदाम और नैनीताल से सटा तालिया बीट जंगल की आग की लपेट में आ गया। पिछले 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों से जंगल में आग लगने की 31 नई घटनाएं सामने आईं, जिससे 33.34 हेक्टेयर वन भूमि खराब हो गई।

वन विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ सेना के जवान भी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने आग को देखते हुए नैनी झील में नौकायन पर प्रतिबंध लगा दिया है। पिछले साल एक नवंबर से अब तक राज्य में जंगल में आग लगने की कुल 575 घटनाएं सामने आई हैं, जिससे 689.89 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है और राज्य को 14 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।