मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी आज उत्तराखंड पहुंचे। सुबह वह अपने प्राइवेट विमान से जाैलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह हेलीकाॅप्टर से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। यहां बीकेटीसी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने धाम में दर्शन कर पूजा अर्चना की। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ विजय थपलियाल ने बताया कि मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ धाम में भोग के लिए दो करोड़ 51लाख रुपये की धनराशि का दान दिया। वहीं, इसके बाद वह केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदार की पूजा अर्चना कर दो करोड़ 51लाख की धनरशि दान की। दोपहर बाद दर्शन के बाद वह वापस मुंबई के लिए रवाना हुए।
मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन
You may also like
सुरक्षा व्यवस्था में कमी के कारण हुआ नौका हादसा, यूपी सरकार से करेंगे बात: CM भगवंत मान.
WB Polls: पीएम मोदी ने घुसपैठियों को दी चेतावनी, कहा- प्रदेश में बीजेपी सरकार आई तो CAA करेंगे लागू.
पीएम मोदी टीएमसी भ्रष्टाचार पर "श्वेत पत्र" करेंगे जारी, महिलाओं को ₹3000 मासिक सहायता देने का वादा.
रजनीकांत, कमल हासन और सूर्या ने फिल्म ‘जन नायकन’ के लीक होने की कड़ी आलोचना की.