उत्तराखंड में बर्फबारी का इंतजार कर रहे सैलानियों के लिए खुशखबरी है. काफी लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड के पहाड़ों ने भी बर्फ की चादर ओढ़ ली है. पर्यटन से जुड़े लोगों के चेहरे पर मुस्कान तो आ ही गई साथ ही बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों के चेहरे भी खिल उठे हैं. इस बार की बर्फबारी ने सभी को लंबा इंतजार कराया, पिछले दो दिन से देहरादून के साथ-साथ पहाड़ों में हल्की बारिश हो रही थी. देहरादून में बुधवार की रात भारी बारिश हुई. बारिश और बर्फबारी की वजह से पहाड़ों में मौसम ठंडा हो गया. लोगों को लंबे समय से इसका इंतजार था. वहीं लोगों को सूखी ठंड से भी राहत मिलने के आसार हैं.
उत्तराखंड के पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर
You may also like
मुजफ्फरनगर में गैस सिलेंडर एजेंसी में धमाका, कोई हताहत नहीं.
पश्चिम बंगाल में 89.93% मतदान, तमिलनाडु भी 82% के पार—शाम तक वोटिंग में जबरदस्त उछाल.
रामदास जी महाराज ने सुनाया जयपुर की नींव का अनसुना रहस्य, जब गाय ने शेर को हराया!.
एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में पहुंचे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, बोले कोविड के दौरान भारत बना वैश्विक साझेदार.