Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

हल्द्वानी की नाबालिग छात्रा से दिल्ली के होटल में दरिंदगी

हल्द्वानी के प्रतिष्ठित स्कूल की छात्रा से पांच युवकों ने दिल्ली के होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाले पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पांच आरोपियों में से तीन महाराष्ट्र के और दो दिल्ली के हैं।

जानकारी के अनुसार, मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ती है। उसके पिता ने मुखानी पुलिस को तहरीर सौंपकर शिकायत की थी कि चार अक्तूबर को उसकी बेटी स्कूल के लिए निकली, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची। पुलिस ने जब ढूंढ खोज शुरू कि तो पता चला कि वह दिल्ली जाने वाली ट्रेन से चली गई है। पुलिस ने पांच दिन पहले उसे दिल्ली से बरामद किया।