Breaking News

नोएडा: कर्मचारियों का प्रदर्शन हुआ तेज, पुलिस वाहन समेत अन्य वाहनों में की तोड़फोड़     |   दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल रैकेट का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार     |   वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 14 हुई     |   प्रधानमंत्री मोदी कुछ देर बाद दिल्ली में 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे     |   लेबनान में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2055 हुई     |  

लोकायुक्त चयन समिति के सदस्य बनाने के लिए 15 को बैठक,

लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए गठित चयन समिति में एक और सदस्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 15 सितंबर को बैठक होगी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश या उनके प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में न्यायिक सेवा से संबंधित व्यक्ति को चयन समिति का सदस्य बनाने पर विचार होगा। इसके लिए कुछ नामों का पैनल तैयार किया गया है, जिनमें से किसी एक नाम पर समिति निर्णय लेगी। समिति का गठन होने के बाद लोकायुक्त की चयन प्रक्रिया शुरू होगी।