Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

मंदसौर की सदियों पुरानी अनोखी परंपरा, दशहरा के दिन पहले रावण की पूजा, फिर वध करने की प्रथा

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मंदसौर में हर साल दशहरे पर एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है। देश के कई हिस्सों में रावण का पुतला जलाया जाता है। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत मानी जाती है, लेकिन यहां का नामदेव समुदाय रावण की पूजा करता है।

मान्यता है कि मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका था। लिहाजा रावण को दामाद सरीखा सम्मान दिया जाता है। अनोखी परंपरा में त्योहार के दिन सुबह रावण की पूजा की जाती है, लेकिन शाम को रावण का प्रतीकात्मक वध भी होता है।

ये परंपरा बेहद खास है। उत्सुकता के कारण और परंपरा की खासियत का अनुभव करने के लिए अक्सर आस-पास के इलाकों से लोग यहां आते हैं। दशहरा पर देश के ज्यादातर हिस्सों में राक्षस-राज, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए जाएंगे, लेकिन मंदसौर का नामदेव समुदाय पहले रावण की प्रार्थना करेगा और फिर प्रतीकात्मक वध करेगा। ये परंपरा सदियों पुरानी है।