Breaking News

MP: ट्विशा की मौत केस में आरोपी पति समर्थ को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया     |   पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पीएम मोदी संग 45 तक चली मुलाकात     |   ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला की जमानत रद्द करने की याचिका पर 25 मई को सुनवाई     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर घटकर 688.89 अरब डॉलर रह गया: RBI     |   मध्य प्रदेश: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर किया     |  

Chandigarh: जिम के बाहर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में गोलीबारी की ये दूसरी घटना

Chandigarh: चंडीगढ़ के सेक्टर-नौ में बुधवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात हमलावरों ने 31 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने ये जानकारी दी। शहर में 24 घंटे के भीतर गोलीबारी की ये दूसरी घटना है।

पुलिस के मुताबिक, हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और उनमें से एक ने जिम से बाहर निकलते समय चरणप्रीत पर गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, मुल्लांपुर इलाके के निवासी चरणप्रीत को कई गोलियां लगीं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। उन्होंने आगे बताया कि मामले की जांच जारी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।