Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

आसारोड़ी में बड़ा हादसा... छह गाड़ियां आपस में टकराकर पलटीं

आसारोड़ी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं और पलट गईं। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार शारोड़ी चेक पोस्ट पर बुधवार की रात भयंकर हादसा हो गया। एक-दूसरे से टकराकर एक के बाद छह गाडि़यां पलट गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में दो सेल्स टैक्स अधिकारी हैं।

 

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शहर के बाहर आशारोड़ी के पास चेक पोस्ट है। यहां जांच के लिए माल वाहक वाहन समेत अन्य गाडि़यां रोकी जाती हैं। बुधवार रात को भी जांच के लिए अधिकारियों ने एक यूटिलिटी को रोका हुआ था। इसके पीछे एक कार ने ब्रेक लगाए और उसके पीछे आ रहे कंटेनर के ब्रेक नहीं लगे और दाई तरफ जाकर उसने यूटिलिटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि यूटिलिटी और कंटेनर पलट गए। पीछे से आ रहे दो डंपर भी कंटेनर से टकराकर पलट गए। घटनास्थल पर एक कार भी पलटी है और बाइक भी टकरा गई।