Breaking News

इजराइली एयर फोर्स के हमले से दक्षिणी लेबनान के अल-शहाबिया शहर में भारी तबाही     |   ‘राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई’, PM मोदी का X पोस्ट     |   बंगाल चुनाव: ‘सभी एजेंसियां बिकी हुई हैं, बीजेपी पर भरोसा मत कीजिए- ममता बनर्जी     |   बंगाल चुनाव: ‘गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की मदद दी जाएगी’, बोले अमित शाह     |   बंगाल चुनाव: ‘महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण’, कोलकाता में बोले अमित शाह     |  

रामलीला मैदान में मस्जिद विवाद पर महापंचायत आज

रामलीला मैदान में मस्जिद के खिलाफ देवभूमि विचार मंच की ओर से आज महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए हिंदूवादी नेता व हैदराबाद के विधायक टी राजा भी पहुंच रहे हैं। महापंचायत के मद्देनजर पुलिस ने शहर को 7 जोन व 15 सेक्टर में बांटते हुए यातायात डायवर्ट करने के साथ शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला।

 

 

बता दें कि यहां बीते चार माह से मस्जिद विवाद शांत होता नजर नहीं आ रहा है। बीते 24 अक्तूबर को मस्जिद के खिलाफ संयुक्त सनातन धर्म रक्षक संघ ने जनाक्रोश रैली निकाली थी, जिसमें पथराव और लाठीचार्ज की घटना में 9 पुलिसकर्मी सहित 27 लोग घायल हुए थे। वहीं, अब विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर देवभूमि विचार मंच रामलीला मैदान में महापंचायत का आयोजन करने जा रहा है। इस आयोजन को गत शुक्रवार देर शाम प्रशासन ने सशर्त अनुमति दी है, जिसके बाद शनिवार से मंच से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता रामलीला मैदान में आयोजन के लिए मंच तैयार करवाने आदि व्यवस्थाओं में जुटे रहे।