Breaking News

ओडिशा में 8 जगह पर तापमान 40 डिग्री के पार     |   AAP का व्हिप जारी, राज्यसभा सांसदों को 3 दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश     |   अलकायदा मॉड्यूल के तीन आतंकी को उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय टैंकरों से टोल लेने की बात से इनकार किया     |   IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बैटिंग का न्योता     |  

भोपाल में मध्य प्रदेश प्रीमियर क्रिकेट लीग का हुआ शुभारंभ

मध्य प्रदेश में आईपीएल की तर्ज पर मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग की शुरुआत होने जा रही है।

भोपाल में उद्घाटन समारोह के दौरान जर्सी और ट्रॉफी लॉन्च की गई।

ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ आयोजित, एमपीएल में अलग-अलग फ्रेंचाइजी की पांच टीमें शामिल हैं। इसमें मालवा पैंथर्स, रीवा जगुआर, जबलपुर लायंस, भोपाल लेपर्ड और ग्वालियर चीता टीम हिस्सा ले रही हैं।

मैच 15 जून से ग्वालियर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होंगे। 

कार्यक्रम में वेंकटेश अय्यर और रजत पाटीदार जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ-साथ केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया भी मौजूद थे, जो ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन में अहम पद पर हैं।