Breaking News

अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |   इजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना     |   केरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट     |   स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी     |  

अलीगढ़ से लोकसभा के उम्मीदवार ने चप्पलों की माला पहनकर किया चुनाव प्रचार

अलीगढ़ से 'भ्रष्टाचार विरोधी सेना' के लोकसभा उम्मीदवार केशव देव गौतम ने अपने लोकसभा क्षेत्र में चप्पलों की माला पहनकर प्रचार किया और लोगों से चुनाव के दौरान उन्हें वोट देने की अपील की।

नेता का कहना है कि भ्रष्टाचारी नेताओं को चप्पल से मारने के लिए उन्होंने अपना चुनाव चिन्ह चप्पल चुना है ताकि लोग सीधे तो चप्पल नहीं मार सकते लेकिन चप्पल चुनाव चिन्ह पर वोट देकर ऐसा करें। अलीगढ़ में दूसरे चरण के दौरान 26 अप्रैल को मतदान होगा।  उत्तर प्रदेश में 19 अप्रैल से एक जून तक सभी सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे।