Breaking News

नोएडा: कर्मचारियों का प्रदर्शन हुआ तेज, पुलिस वाहन समेत अन्य वाहनों में की तोड़फोड़     |   दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल रैकेट का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार     |   वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 14 हुई     |   प्रधानमंत्री मोदी कुछ देर बाद दिल्ली में 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे     |   लेबनान में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2055 हुई     |  

माध्यमिक शिक्षा के निदेशक बने लीलाधर व्यास

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा का निदेशक लीलाधर व्यास को बनाया गया है। इस संबंध में शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने आदेश जारी कर दिया है। 

लीलाधर व्यास कुमाऊँ मंडल में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक के पद पर कार्यरत है। जो विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों में से एक है, लेकिन शासन ने उनकी वरिष्ठता को दरकिनार कर पूर्व में उनसे जूनियर अधिकारी अजय नौडियाल को माध्यमिक शिक्षा का प्रभारी निदेशक बना दिया था। जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे थे। शासन ने अब लीलाधर व्यास को विभाग का निदेशक बनाने का आदेश जारी किया है।