गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार को तीन यात्रियों की मौत के बाद प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शाम पांच बजे से अगले दिन सूर्योदय तक पैदल मार्ग पर यात्रा पर पूरी तरह रोक लगा दी है। वहीं तेज बारिश होने पर दिन में भी यात्रा का संचालन नहीं हेागा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पैदल मार्ग के सभी संवेदनशील स्थानों पर जवान तैनात किए गए हैं। सोमवार को दोपहर 2 बजे तक सोनप्रयाग से 2147 श्रद्धालुओं ने धाम के लिए प्रस्थान किया।
Kedarnath: पैदल मार्ग पर शाम पांच बजे से सूर्योदय तक यात्रा पर रोक
You may also like
महाराष्ट्र के रेलवे स्टेशन पर गैन्ट्री पर चढ़ा युवक, रेलवे प्रशासन हैरान, सेवाएं 40 मिनट तक बाधित.
बीकानेर का 539वां स्थापना दिवस, पिता के तंज से जन्मा था ऐतिहासिक-सांस्कृतिक शहर.
दिल्ली के प्रीत विहार में वाहन खड़ा करने पर विवाद, व्यक्ति की गोली मारकर हत्या.
हुबली जा रही उड़ान को खराब मौसम के कारण बेंगलुरू मोड़ा गया.