Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप के 'गोल्डन डोम' प्रोजेक्ट का पहला लाइव-इंटरसेप्ट टेस्ट सफल     |   भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |   लखनऊ अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए     |   भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO राजेश वर्मा को हटाया गया     |  

Gujarat: मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का येलो अलर्ट, उत्तर भारत को भी मिलेगी कुछ राहत

Gujarat: भारत के कई हिस्सों में मानसून का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है, क्योंकि देश के पश्चिमी और मध्य इलाकों में मानसून की गतिविधियां तेज हो रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूर्वी और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल बने हुए हैं।

गुजरात में भारी बारिश होने का अनुमान है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक गोवा-महाराष्ट्र तट के पास समुद्र में न जाने की सलाह भी दी है।