Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप के 'गोल्डन डोम' प्रोजेक्ट का पहला लाइव-इंटरसेप्ट टेस्ट सफल     |   भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |   लखनऊ अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए     |   भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO राजेश वर्मा को हटाया गया     |  

हरिद्वार नगर निगम को मिला धमकी भरा ईमेल, धार्मिक और संवेदनशील स्थल निशाने पर

हरिद्वार नगर निगम को बम धमाके की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पूरे उत्तराखंड में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। धमकी भरे ईमेल में हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक एवं संवेदनशील स्थलों को निशाना बनाने की बात कही गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, खुफिया एजेंसियों और बम निरोधक दस्तों को अलर्ट पर रखा गया है। सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए व्यापक जांच अभियान चलाया जा रहा है।

धमकी मिलने के बाद पुलिस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। फिलहाल किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है।