Breaking News

मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा है नीतीश कुमार का सामान     |   'बंगाल में इस बार खेला होगा, भय मुक्त सरकार से दिलाएंगे छुटकारा', बर्धमान की रैली में बोले PM मोदी     |   ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता 2 दिन से ज्यादा समय तक चल सकती है     |   कोलकाता: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व टीएमसी मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय के घर पर ED का छापा     |   कर्नाटक में कैबिनेट बर्थ को लेकर खींचतान, कांग्रेस के 35 विधायक रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे     |  

योग के केंद्र बनाने के लिए सरकार देगी प्रोत्साहन राशि

उत्तराखंड में योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार योग केंद्र खोलने के लिए प्रोत्साहन राशि देगी। प्रदेश में पहली बार बन रही योग नीति में 20 लाख रुपये तक प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया जा रहा है। इसके अलावा केंद्र सरकार के योग सर्टिफिकेशन बोर्ड से विभिन्न योग कोर्स करने पर फीस की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

प्रदेश सरकार ने आयुष क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए बीते वर्ष आयुष नीति को मंजूरी दी थी। अब योग नीति को धरातल पर उतारने के लिए शासन स्तर पर गहन मंथन चल रहा है। 12 से 15 दिसंबर को उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन का आयोजन किया जाना है।