Breaking News

'ट्रिगर पर है हमारी उंगली', दुश्मन ने गलती की तो मिलेगा करारा जवाब     |   3 महीने के लिए 25% सस्ते हुए पार्किंग और लैंडिंग चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला     |   अमेरिका-ईरान जंग रुकते ही भारतीय रुपया मजबूत, डॉलर की कीमत गिरी     |   'हमने जीत ली जंग', ईरान से सीजफायर के बाद बोले ट्रंप     |   लेबनान के टायर में इजरायली हमला, एम्बुलेंस को बनाया निशाना     |  

शीतकालीन यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के होटलों में किराये पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। शीतकालीन यात्रा राज्य की आर्थिकी को बढ़ाने में भी गेम चेंजर साबित होगी।

उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बार चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा और उनका उचित समाधान कैसे किया जा सकता है, इस पर एक सप्ताह में शासन को रिपोर्ट दी जाए। मंगलवार को सचिवालय में सीएम धामी ने शीतकालीन व आगामी चारधाम यात्रा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली।