Breaking News

अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |   इजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना     |   केरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट     |   स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी     |  

J-K: शोपियां में पारा शून्य से नीचे, पाइपलाइनों में पानी जमा, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

Jammu Kashmir: कश्मीर घाटी में 40 दिन चलने वाली कड़ाके की ठंड - चिल्लई कलां का दौर जारी है। शोपियां जिले में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। पानी की पाइपलाइनें जम गई हैं और लोग परेशान हैं। पाइपलाइन में जमी बर्फ को पिघलाने के लिए लोग पारंपरिक उपाय कर रहे हैं। जैसे, पाइपों पर उबलता पानी डालना या उन पर भूसा जलाना।

कई लोगों का कहना है कि उन्हें पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि कड़ाके की ठंड के दौरान पानी की आपूर्ति के लिए फौरन वैकल्पिक बंदोबस्त करे।