Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

रुड़की सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत... तीन घायल

रुड़की के चंद्रपुरी में शादी में आ रही एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर मंगलौर में पलट गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में मंगलोर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि गाड़ी चालक चिराग़ (25) की भी मौत हो गई है।

मंगलौर कोतवाली पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात मेरठ के गांव अख्तियारपुर से एक बरात रुड़की के चंद्रपुरी में आ रही थी। बताया जा रहा है कि गांव निवासी आठ युवक एक स्कॉर्पियो कार में सवार होकर  रुड़की बरात में शामिल होने आ रहे थे। जैसे ही कार मंगलौर में पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। कार डिवाइडर से जा टकराई और कार मैं सवार सभी आठ युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।